शाहीर शेख ने परिवार के साथ शेयर की तस्वीर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई एक्टर की पत्नी रुचिका

6/27/2021 8:02:19 PM

मुंबई. एक्टर शाहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर बीते दिनों से प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रुचिका को एक दोस्त की पार्टी में देखा गया था। जिसमें रुचिका का बेबी बंप साफ नजर आया था। हालांकि कपल ने प्रेग्नेंसी की खबरों को कन्फर्म नहीं किया था। अब हाल ही में शाहीर ने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें रुचिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

PunjabKesari
तस्वीर में शाहीर पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर की पत्नी रुचिका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए शाहीर ने लिखा- 'हैपीनेस होममेड होती है।' पूरी फैमिली में जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें शाहीर और रुचिका ने बीते साल नवंबर में मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात 'जजमेंटल है क्या' के सेट पर हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को 2 साल तक डेट किया। काम की बात करें तो शाहीर इन दिनों शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News