''ये रिश्ते हैं प्यार'' के फेम शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड से की सगाई,रुचिका ने फ्लाॅन्ट की इंगेजमेंट रिंग

11/24/2020 4:44:46 PM

मुंबई: 'ये रिश्ते हैं प्यार के' फेम एक्‍टर शहीर शेख इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शहीर शेख डेढ़ साल से एक्ट्रेस और क्रिएटिव प्रोड्यूसर रुचिका कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

जल्‍द ही लव बर्ड शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब शहीर शेख ने खुद अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। शहीर शेख ने हाल ही में रुचिका कपूर संग सगाई कर ली है। इस दौरान की तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की है।

शेयर की इस तस्वीर में शहीर रुचिका का हाथ थामें दिख रहे हैं। सामने आई तस्वीर में रुचिका अपनी रिंग फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।  तस्वीर में जहां शहीर का चेहरा नहीं दिख रहा है। वहीं रुचिका खिलखिलाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-मेरे पूरे जीवन के लिए उत्साहित हूं। #TuHasdiRave #ikigai

कुछ दिन पहले ही शाहिर और रुचिका ने अपने रिलेशनशिप का आधिकारिक ऐलान किया था। इसके बाद दोनों ने एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने 'इकिगई' शब्द का इस्तेमाल किया। इस जापानी शब्द का मतलब 'जीने की वजह' होती है।

 

दिसंबर में करेंगे शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं। हालांकि, उनकी तरफ से अभी तक इस खबर पर प्रतिक्रिया नहीं आई है। काम की बात करें तो शहीर शेख कई टीवी सीरियल्स का चेहरा रह चुके हैं। वह क्या मस्त है लाइफ, झांसी की रानी, तेरी मेरी लव स्टोरी, महाभारत, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं। 
 

Smita Sharma