Pictures: फैमिली संग पहाड़ों की सैर करने निकले शहीर शेख,दादी के सीने से लिपट बकरियों को निहराती दिखी नन्हीं अनाया

9/25/2022 8:54:39 AM

मुंबई: टीवी एक्टर शहीर शेख उन स्टार्स में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफैशनल लाइफ को अलग अलग लेकर चलते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि शहीर शेख टीवी के एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी अदाकारी से लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। वहीं एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ शहीर फैमिली मैन हैं जो अपने परिवार के लिए अपने प्यार और देखभाल का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं।

ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये चीज़ सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी तस्वीरें बयान कर रही हैं। शहीर ने 2020 में रुचिका से शादी रचाई थी। कपल ने सितंबर 2021 में एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना जिसका नाम अनाया है। अनाया के जन्म के एक साल बाद भी उन्होंने अनाया के चेहरे को लाइमलाइट से छिपाकर रखते हैं। हालांकि शहीर और रुचिका अक्सर अपनी लाडली की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में रुचिका ने अनाया की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह मम्मी-पापा और दादी के साथ पहाड़ों की सैर करती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में शहीर अपनी मां पत्नी रुचिका और बेटी अनाया के साथ दिख रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी लाडली का चेहरा उन्होंने छुपा रखा है। वहीं दूसरी तस्वीर में एक्टर के साथ रुचिका और अनाया हैं। 

इन दोनों फोटोज के साथ एक्टर ने एक वीडियो भी शेयर की हैं जिसमें उनकी मां पोती अनाया को गोद में लिए पहाड़ों के बीच भेड़ दिखा रही हैं।

बता दें कि शहीर ने रुचिका के साथ साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। इसी साल सितंबर 2021 में कपल के घर नन्हीं बच्ची की किलकारी गूंजी थी। 

Content Writer

Smita Sharma