Good News: एक बार फिर प्यारी सी बेटी के पापा बने शाहीर शेख, छोटी बहन कुदरत को लाड लडाती दिखीं अनाया

1/1/2024 11:12:23 AM

मुंबई: एक्टर शाहीर शेख टीवी इंडस्ट्री के चर्चित स्टार्स में एक हैं।एक ऐसे स्टार हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफैशनल लाइफ को हमेशा से ही अलग रखते हैं। शाहीर ने नवंबर 2020 में अपने प्यार रुचिका कपूर के साथ शादी रचाई।

कपल ने सितंबर, 2021 को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम अनाया रखा है। कपल की लाडली दो साल की हो गई है लेकिन आज तक कपल ने उसका चेहरा दुनियावालों को नहीं दिखाया।

 

वहीं अब कपल के घर एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। रुचिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस गुडन्यूज को शाहीर ने तो नहीं बल्कि उनकी पत्नी रुचिका ने शेयर की। रुचिका ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी न्यूबाॅर्न बेबी की झलक देखने को मिल रही है। शेयर की तस्वीर में कपल की नन्हीं बेटी बड़ी बहन के साथ नजर आ रही है। तस्वीर में न्यूबाॅर्न बेबी बेड पर लेटी है तो बेटी अनाया उसको लाड दिखा रही है।

 

इस पोस्ट के साथ रुचिका ने अपनी लाडली के नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने अपनी नन्हीं परी का नाम कुदरत रखा है। रुचिका ने इस प्यारी सी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-'बहन होने की दूसरी सबसे अच्छी बात यह है कि वास्तव में कुछ भी नहीं है। कुछ भी तुलना नहीं की जा सकती है। राम - लक्ष्मण की जोड़ी। अनाया और कुदरत।'

रुचिका कपूर दूसरी बार कब मां बनीं और इसकी भनक किसी को नहीं हुई। बेटी कुदरत कितने दिन या महीने की है कोई जानकारी नहीं। लेकिन अलीफा शेख जो कि शहीर शेख की रिश्तेदार हैं उन्होंने कंफर्म कर दिया कि ये बच्चा एक्टर का ही है। उन्होंने लिखा, 'हमारे प्यारे बच्चे।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ruchikaa Kapoor Sheikh (@ruchikaakapoor)

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो शहीर शेख जल्द ही फिल्म 'दो पत्ती' में कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। रुचिका एक फिल्म निर्माता, मार्केटिंग हेड और 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' में सीनियर वाइस प्रे​सीडेंट हैं। उन्होंने 'उड़ता पंजाब', 'एक विलेन रिटर्न्स', 'दोबारा' और अन्य फिल्मों को को-प्रोड्यूस किया है।

Content Writer

Smita Sharma