कोरोना काल में अच्छी खबर: शाहीर शेख के घर में जल्द गूंजेगी किलकारी,प्रेग्नेंट हैं पत्नी रुचिका कपूर

5/14/2021 7:56:03 AM


मुंबई: कोरोना काल में इंडस्ट्री से एक बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। लेकिन अब बी-टाउन से एक अच्छी खबर आई है। खबर हैं कि कुछ रंग प्यार के एक्टर शाहीर शेख के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। शाहीर की पत्नी रुचिका कपूर प्रेग्नेंट हैं।

PunjabKesari

 रुचिका का पहला ट्राइमेस्टर चल रहा है। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण जिस तरह के हालात हैं, उसे ध्यान में रखते हुए शाहीर शेख और रुचिका कपूर इस खबर को भी किसी को बताना नहीं चाह रहे हैं।

PunjabKesari

दोनों ने अभी तक किसी प्लेटफॉर्म पर प्रेग्नेंसी खबर को सार्वजनिक नहीं किया है। इसके अलावा शहीर पर अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को अलग रखना ही पसंद करते हैं।  वहीं इस खबर के आने के बाद शहीर के फैंस काफी एक्साटिड हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि शाहीर और रुचिका ने साल 2020 में नवंबर में शादी की थी। कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म जजमेंटल है क्या की मेकिंग के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहली मुलाकात में दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। बता दें कि रुचिका कपूर एकता कपूर फिल्म्स की हेड हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News