घर आईं लक्ष्मी: पापा बने कुछ रंग के प्यार के फेम शाहीर शेख,पत्नी रुचिका ने दिया बेटी को जन्म

9/11/2021 9:52:47 AM

मुंबई: 'कुछ रंग के प्यार के' एक्टर शाहीर शेख के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक रुचिका ने शुक्रवार (10 सितंबर) को बेटी को जन्म दिया। हालांकि अभी तक कपल की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशयल स्टेमेंट सामने नहीं आई है। 

बीते महीने ही शाहीर ने पत्नी  रुचिका के लिए बेबी शावर पार्टी रखी थी। इस सेलिब्रेशन में एकता कपूर,कांची काॅल, क्रिस्टल डिसूजा समेत कई स्टार्स शामिल हुए थे। 

बता दें कि शाहिर ने नवंबर 2020 में रुचिका के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस कपल को जम्मू में अपने करीबियों के लिए एक पार्टी रखनी थी, लेकिन उन्होंने कोरोना महामारी की चलते ये आयोजन रद्द कर दिया था। 

करियर की बात करें तो रुचिका एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स फिल्म्स डिवीजन की प्रमुख हैं।वहीं शाहीर ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘महाभारत’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं।

Content Writer

Smita Sharma