शाहीर शेख पर टूटा दुखों को पहाड़, कोरोना से जिंदगी की जंग हारे एक्टर के पिता शाहनवाज शेख
1/20/2022 9:10:03 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी शो 'पवित्र रिश्ता 2' के एक्टर शाहीर शेख पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के पिता शाहनवाज शेख का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित होने की वजह से काफी दिनों से अस्पताल में मौत से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे और आखिर में वो यह जंग हार गए हैं। पिता के निधन से शहीर शेख काफी टूट गए हैं। फिल्म इंडस्ट्री से एक्टर के करीबी उनके पिता को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
शाहीर शेख के पिता के निधन की जानकारी टीवी एक्टर अली गोनी ने दी है। अली गोनी ने सोशल मीडिया के जरिए शाहीर शेख के पिता के निधन पर शोक जताया है।
Inna Lillahi wa inna ilayhi raji'un 🙏🏼 May Allah rest uncle’s soul in peace bhai @Shaheer_S stay strong bhai ❤️
— Aly Goni (@AlyGoni) January 19, 2022
अली गोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन, अल्लाह अंकल की रूह को शांति दे। भाई शाहीर शेख मजबूत रहो।' सोशल मीडिया पर अली गोनी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें, बीते दिनों शहीर शेख के पिता शाहनवाज शेख कोरोना संक्रमित हुए थे। हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन अब शाहनवाज शेख जिंदगी की जंग हार गए हैं और दुनिया को अलविदा कह गए हैं।
वैंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे पिता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए शहीर शेख ने लोगों से दुआएं करने के लिए कहा था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- 'मेरे डैड वेंटिलेटर पर हैं। सीरियस कोविड इंफेक्शन से जूझ रहे हैं। प्लीज उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें।' लेकिन दुख है कि अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे।