बिल्किस दादी का कंगना को जवाब, बोली- ''हमने दुनिया-जमाना देखा है, ये तो कल-परसो की पैदा हुई''

12/21/2020 9:24:03 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट किए हैं। कुछ दिन पहले कंगना ने एक तस्वीर शेयर कर किसान आंदोलन में शामिल हुए एक दादी को शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल हुईं बिल्किस बानो दादी बताया था। इसके साथ ही मजाक उड़ाते हुए लिखा था कि वह 100 रुपए में प्रोटेस्ट करने पहुंच जाती हैं। इतना ही नहीं कंगना ने शनिवार को एख वीडियो शेयर कर आरोप लगाया था कि शाहीन बाग की अनपढ़ दादी बिना किसी जानकारी के प्रदर्शन में जुट गईं।

Bollywood Tadka

इस तरह से लोगों को मोहरा बना लिया जाता है जिनको कुछ पता नहीं होता है। वहीं कंगना के इस बात पर बिल्किस दादी का बयान सामने आया है। बिल्किस दादी ने कहा-'वो भी हमारी बेटी है। हमें नासमझ कह रही है। जब हम बच्चे पैदा करना जानते हैं, उन्हें लिखाना-पढ़ाना जानते हैं तो वैसे ही थोड़ी बैठे हैं। जामिया में, जेएनयू में हमारे बच्चों को मारा तो हमसे बर्दाश्त नहीं हुआ। पुलिस की बर्बरता हमसे देखी नहीं गई।' 

PunjabKesari


हम 100 रुपए में नहीं बैठे हम देश बचाने बैठे थे 


उन्होंने आगे कहा- 'कंगना को मैंने कभी देखा भी नहीं है। हम सौ-सौ रुपए में नहीं बैठते, हम देश बचाने के लिए बैठे थे। किसान की बेटी हूं, किसान की बहू हूं। देश को समेटने के लिए बैठी थी। उम्र पाई है, सफेदी वैसे ही नहीं आई है। ये कल परसों की पैदा हुई है। हम क्या नहीं जानते हैं। जरूरत पड़े तो बाहर निकलना, आवाज उठाना भी जानते हैं।'

Bollywood Tadka

कंगना ने दादी को कहा था अनपढ़

शनिवार को कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए थे। उन्होंने कहा था कि वे पंजाब के लोगों को जानती हैं और वहां के लोग खलिस्तान की मांग नहीं करते। इसी बीच वीडियो में क्वीन कहती हैं कि किसान आंदोलन में एक शाहीन बाग वाली दादी भी प्रोटेस्ट करती दिखती थीं जो पढ़ना लिखना तक नहीं जानती हैं। कुछ समय पहले वो अपनी नागरिकता के लिए आंदोलन कर रही थीं। वहीं पंजाब की एक और दादी मुझे गालियां दे रही थीं।  बता दें कि बिल्किस बानो दादी एंटी सीएए प्रोटेस्ट के दौरान शाहीन बाग प्रदर्शन में मशहूर चेहरा थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News