IMDb List: साल 2023 के सबसे पॉपुलर इंडियन एक्टर बने शाहरुख खान, दीपिका-आलिया ने भी मारी बाजी

11/23/2023 10:44:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. शाहरुख खान निस्संदेह बॉलीवुड और पूरे देश के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। हाल ही में, इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) ने फेमस इंडियन स्टार्स सितारों की 2023 की लिस्ट जारी की, जिसमें  शाहरुख खान ने पहला स्थान हासिल किया है। वो नंबर 1 रैंक हासिल कर सबसे पॉपुलर इंडियन स्टार बन गए हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसे नाम भी शामिल हैं। तो आइए डालते हैं एक नजर इस लिस्ट पर...


IMDb 2023 के टॉप 10 सबसे पॉपुलर इंडियन स्टार्स 


1.शाहरुख खान


2.आलिया भट्ट


3.दीपिका पादुकोण


4.वामिका गब्बी


5.नयनतारा


6.तमन्ना भाटिया


7.करीना कपूर खान


8.सोभिता धूलिपाला


9.अक्षय कुमार


10.विजय सेतुपति


बता दें, शाहरुख खान इस साल के सबसे पॉपुलर इंडियन एक्टर हैं। पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म्स देने के बाद वह जल्द ही डंकी में नजर आ रहे हैं। दूसरा रैंक हासिल करने वाली आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही। वहीं, दीपिका पादुकोण इस साल 'पठान' और 'जवान' जैसी फ़िल्मों में नज़र आईं। लिस्ट में वो तीसरे नंबर पर हैं।

 


 

Content Writer

suman prajapati