कोरोना को मात देकर 'जवान' को-स्टार नयनतारा की वेडिंग अटेंड करने चेन्नई पहुंचे शाहरुख खान, सामने आईं लेटेस्ट फोटोज

6/9/2022 12:11:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार शाहरुख खान बॉलीवुड की एक ऐसी हस्ती हैं, जिनका नाम अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। पिछले दिनों शाहरुख खान के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आई थीं। वहीं अब किंग खान ने कोविड को मात दे दी है। इसके साथ ही वह अपनी जवान फिल्म की को स्टार एक्ट्रेस नयनतारा  की शादी अटैंड करने चेन्नई पहुंच गए हैं। शादी अटैंड करने पहुंचे शाहरुख की लेटेस्ट तस्वीरें उनकी मैनेजर पूजा ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
 


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान फॉर्मल अटायर के साथ चेहरे पर गॉग्लस लगाए काफी डैशिंग लग रहे हैं और कैमरे के सामने परफेक्ट पोज दे रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Dadlani Gurnani (@poojadadlani02)


बता दें, साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस नयनतारा 9 जून को चेन्नई के महाबलीपुरम में फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, जिसे लेकर कपल काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ था। शादी से पहले कपल ने करीब 6 साल तक एक दूजे को डेट किया था।

 PunjabKesari


बताते चलें, नयनतारा 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News