Amazon चीफ जेफ बेजोस से बोले शाहरुख, ''ऑनलाइन अंडरवियर खरीदने में होती है परेशानी''
1/18/2020 12:21:54 PM
बॉलीवुड तड़का डेस्क। शाहरुख खान ने 2018 की अपनी आखिरी रिलीज 'ज़ीरो' के बाद से कोई प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है। उनकी पिछली रिलीज फिल्म के परफॉर्मेंस का असर उनके व्यवहार पर पड़ा है। एक इवेंट में अमेज़न के फाउंडर और चीफ जेफ बेजोस से बात करते हुए, शाहरुख ने मजाक में कहा कि वह उनके साथ केवल इसलिए इतने विनम्र हैं, क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्मों ने अच्छा काम नहीं किया है।
स्टेज पर बातचीत के दौरान जोया अख्तर और शाहरुख के साथ बात करते हुए, जेफ ने कहा, "मैं उनसे (शाहरुख़) बैकस्टेज बात कर रहा था और वह उन सबसे विनम्र लोगों में से एक हैं जिनसे मैं कभी मिला हूं।" इस बात पर दर्शकों ने तालियां बजाईं, लेकिन शाहरुख हंसी के मूड में थे। उन्होंने अपने ह्यूमर का परिचय देते हुए अपनी शैली में जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मेरी पिछली कुछ फिल्मों ने अच्छा काम नहीं किया है।"
दुनिया के सबसे अमीर आदमी, बेजोस इस बात पर अपनी हंसी रोकने की नाकाम कोशिश कर रहे थे। शाहरुख़ ने जब यह बात बोली तब वह पानी पी रहे थे। जो छिटकने से बच गया। अमेज़न बॉस ने बाद में इस इंसिडेंट की एक क्लिप शेयर की। उन्होंने लिखा, "शाहरुख़ और जोया अख्तर के साथ स्टेज पर खूब सारी मस्ती की।"
.@JeffBezos & @iamsrk - don ko pakadna mushkil hi nahin impossible hai!!! pic.twitter.com/mFlrSfXA56
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) January 16, 2020
शाहरुख ने जेफ़ को फ़िल्म डॉन का अपना पॉपुलर डायलॉग भी सिखाया। एक्टर रितेश देशमुख ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शाहरुख जेफ से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, "जेफ को पकडना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।"
बेजोस से बातचीत के दौरान, शाहरुख ने खुलासा किया कि वह ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल से किताबें और अन्य सामान ऑर्डर करते हैं, लेकिन वह अपने अंडरवियर को ऑनलाइन ऑर्डर करने में सहज महसूस नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी ऑनलाइन अंडरवियर खरीदने में सहज नहीं हूं। यह एक लड़के की बात है।" शाहरुख ने यह भी शेयर किया कि उन्हें लगता है कि सोना समय की बर्बादी है, और इसीलिए वह ज्यादा सोना पसंद नहीं करते हैं। अपने जीवन में प्रभावशाली भूमिका निभाने वाली महिलाओं के बारे में पूछे जाने पर, शाहरुख ने कहा: "चार हैं .. मेरी माँ, मेरी बहन, मेरी पत्नी और मेरी बेटी।"
शाहरुख और ज़ोया अख्तर के अलावा इस इवेंट में फरहान अख्तर, कमल हासन, विद्या बालन, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, ऋचा चड्ढा और कई अन्य शामिल हुए।