King Khan is back: एक्सीडेंट के बाद मुंबई लौटे शाहरुख, एयरपोर्ट पर एक्टर का स्वैग देख खुश हुए फैंस

7/5/2023 9:59:29 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार शाहरुख खान का बीते मंगलवार लॉस एंजिल्स में फिल्म के सेट पर एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके नाक पर चोट लग गई थी और सर्जरी करवानी पड़ी थी। 'किंग खान' के एक्सीडेंट की खबर सुन उनके फैंस काफी चिंता में आ गए थे। हालांकि, शाह खान अब ठीक हैं और यूएस से मुंबई लौट आए हैं। बीती रात उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान पूरी तरह से फिट लग रहे हैं। इस दौरान वह ब्लू कलर की हुडी के साथ ग्रे जींस में नजर आ रहे हैं।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samina ✨ (@srkssamina)

इसके साथ उन्होंने कैप और ग्लासेस लगाया है, जो उन्हें कूल लुक दे रहा है। एक्टर को इस लुक में देखकर फैंस ने राहत की सांस ली है और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

काम की बात करें तो शाहरुख खान को आखिरी बार इसी साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' में देखा गया था। अब वह जल्द ही एटली द्वारा निर्देशित फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे।

 

Content Writer

suman prajapati