ईद पर मन्नत के बाहर लगी फैंस की लाइन, इस खास अंदाज में विश किया किंग खान ने

8/13/2019 1:07:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने फैंस और फॉलोअर्स को ईद की शुभकामनाएं दीं। शाहरुख़ ने ट्वीट किया था, "आज और आने वाले कल आपको मन की शांति मिले, दिलों में धैर्य, कार्यों में समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं। आप सभी को प्यार और शुभकामनाएं। ईद मुबारक आप सभी को।"


हर साल की तरह, उन्होंने अपने फैंस को अपने घर के बाहर इंतजार करने के लिए धन्यवाद दिया और विश भी किया। अभिनेता ग्रे स्वेटशर्ट, ब्लू डेनिम और सनग्लासेस में सुपर कूल लग रहे थे। शाहरुख़ हर ईद पर अपने फैंस को इसी अंदाज़ में विश करते हैं। 

एक्टर हाल ही में मेलबर्न के नेशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया से लौटे हैं। उन्हें मेलबर्न में ला ट्रोब यूनिवर्सिटी द्वारा मानद उपाधि, डॉक्टर ऑफ लेटर्स (मानद कारण) से सम्मानित किया गया।

Smita Sharma