बकरीद पर शाहरुख से मिलने ''मन्नत'' पहुंचे हज़ारों फैंस, बेटे अबराम संग घर की टैरिस पर आकर एक्टर ने दी फ्लाइंग Kiss

7/10/2022 5:29:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 10 जुलाई को देश में ईद-अल-अजहा यानि बकरीद खूब धूमधाम से मनाई जा रही है। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक के बीच इस त्योहार काो लेकर खूब जश्न का माहौल है। इसी बीच हजारों फैंस शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए उनके बंगले मन्नत पहुंचे और एक्टर ने बाहर आकर अपने फैंस की इच्छा पूरी की। एक्टर के मन्नत से अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपने फैंस की मन्नत पूरी करने के लिए अपने घर की टैरिस पर आए।

 

इस दौरान उनके छोटे बेटे अबराम खान भी सुपरस्टार के साथ नजर आए। टैरिस पर बेटे के साथ एक्टर अपने फैंस को फ्लाइंग किस देते नजर आए।

 

शाहरुख की झलक देख फैंस खुशी से झूम उठे और जोर-जोर से हूटिंग करते दिखाई दिए। 


शाहरुख के मन्नत से फैंस संग उनकी मुलाकात की ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

वहीं, काम की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही बैक-टू-बैक तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इन फिल्मों में उनकी पठान, जवान और Dunki शामिल हैं। 

Content Writer

suman prajapati