FAKE है शाहरूख के खिलाफ चल रही ये खबर, यहां जानिए पूरा सच

2/19/2019 5:54:30 PM

मुंबई: पुलवामा आतंकी हमले ने देश के लोगों में गुस्से का उबाल पैदा कर दिया है। हर भारतीय के दिल में शहीदों के प्रति दर्द और आतंकवादियों के प्रति गुस्सा भरा हुआ है। पाकिस्तान की कथित तरफदारी के लिए कई एक्टर्स भी सोशल मीडिया में निशाने पर हैं। वहीं सोशल मीड‍िया पर शाहरुख खान से भी जुड़ा एक वीड‍ियो वायरल हो रहा है। 

 

वीड‍ियो में किंग खान के पाकिस्तान को 45 करोड़ रुपये की मदद करने की बात कर रहे है। ये वीडियो देखने के बाद लोग शाहरुख की काफी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के प्रशंसकों ने भी एक मुह‍िम छेड़ दी है।

 

 

 

वायरल हो रहे फेक वीड‍ियो में बताया गया है कि शाहरुख ने पाकिस्तान के गैस अटैक पीड़‍ितों की मदद के लिए करोड़ों रुपए भेजे थे।

 

 

इसी न्यूज के ख‍िलाफ शाहरुख के फैंस ने ट्विटर पर #StopFakeNewsAgainstSRK हैशटैग चलाया है। फैंस ने किंग खान के ख‍िलाफ चल रही फेक खबरों को बंद करने को कहा है। फैंस के अलावा डायरेक्टर हंसल मेहता भा किंग खान के समर्थन में आए है। 

 

 


 

Konika