सपनों के महल जैसा है शाहरुख का बंगला ''मन्नत'', 200 करोड़ के इस घर को पत्नी ने किया है डिजाइन

7/21/2019 1:53:51 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान फैंस के दिलों के बादशाह हैं। शाहरुख मे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिल पहचान बनाई है। शाहरुख के घर 'मन्नत' के आगे काफी भीड़ रहती है। शाहरुख का 6 मंजिला सी-फेसिंग बंगला मन्नत बांद्रा वेस्ट के बैंडस्टैंड में स्थित है। मन्नत बाहर से इतना खूबसूरत है कि मुंबई आने वाला हर शख्स यहां एक बार तस्वीर जरूर क्लिक करवाता है।

इस वजह से भी शाहरुख के घर के बाहर फैन्स की भीड़ लगी रहती है। कई मौकों पर शाहरुख अपनी बालकनी में आकर फैन्स से मिलते भी हैं। आज हम आपको इस पैकेज में शाहरुख के घर की कुछ इनसाइड तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। 

शाहरुख का घर मन्नत किसी राजमहल से कम नहीं है। शुरुआती दिनों में शाहरुख मन्नत के नजदीक में ही रहा करते थे लेकिन आज बांद्रा में उनका बड़ा सा मेंशन मन्नत है। शुरुआत से ही शाहरुख इस महल की तरह दिखने वाले बंगले को खरीदना चाहते थे और उनका ये सपना पूरा भी हुआ। मन्नत मुंबई में रहने वाले सुपरस्टार के सबसे पसंदीदा घरों में से एक है। ये घर खुद शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। गौरी ने इस घर के हर कोने को बड़े ही आलीशान तरीके से डेकोरेट किया है।   

विला वियना नाम से जाना जाता था

मन्नत एक थर्ड हेरीटेज स्ट्रक्चर वाला ऐसा घर है जिसे 1920 के दशक में बनाया गया था। इसे पहले विला वियना के नाम से जाना जाता था। बाद में शाहरुख ने इसे अपने परिवार के लिए खरीद लिया और इस बंगले को मन्नत में बदल दिया। 

 

13.32 करोड़ में खरीदा था घर 

शाहरुख खान ने 26,328.52 स्क्वायर फीट में फैले इस बंगले को 2001 में खरीदा था। तब इसकी कीमत लगभग 13.32 करोड़ थी। अब उनके घर मन्नत की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए बताई जाती है। शाहरुख खान के इस बंगले में मल्टीपल एरिया हैं। जिसमें 5 बेडरूम, एक पुस्तकालय, जिम और बाकी सब कुछ है जो एक सेलेब परिवार को शानदार लाइफस्टाइल जीने के लिए चाहिए होता है। 

 

गौरी ने खुद किया डिजाइन

एक इंटरव्यू में गौरी ने कहा था कि उन्होंने अपने घर को बनाने में जो प्रयास किया वह आंखें खोलने वाला और इंटेंसिव था। उन्होंने कहा था कि इस घर को सजाने में काफी सर्चिंग, ट्रेवलिंग और एडिटिंग लगी। तब जाकर ये घर ऐसा दिख पाया है। मन्नत के सामने एक सुंदर गार्डन है जो कि घर के लुक को और भी अधिक खूबसूरत बनाता है। 

कई फिल्मों की हुई शूटिंग 

बता दें मन्नत किसी जमाने में शूटिंग लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। यहां कभी सनी देओल की फिल्म 'नरसिम्हा' का क्लाइमेक्स शूट किया गया था। इस जगह पर डेविड धवन की गोविंदा स्टारर 'शोला और शबनम' की शूटिंग भी हुई है।

काम की बात करें तो शाहरुख को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।

 

 

 

Smita Sharma