VIDEO: करोड़ों दिलों को घायल कर देगी Suhana की ये मुस्कान, चर्चा में है No MakeUp लुक

1/16/2023 3:22:37 PM

नई दिल्ली। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना (Suhana khan) खान इस साल जोया अख्तर की फिल्म 'आर्चीज' (Archies film) से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वहीं फिल्मों में आने से पहले ही सुहाना खबरों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। शाहरुख की लाडली अक्सर अपने फैशन स्टाइल को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अब सुहाना का नो मेकअप लुक चर्चा में है।

 

करोड़ों दिलों को घायल कर देगी Suhana की ये मुस्कान
वीडियो में सुहाना गाड़ी में बैठी हुई नजर आ रही हैं, जहां वह ग्रे जैकेट, व्हाइट टॉप और डेनिम पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका यह नो मेकअप लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। काजल, लिपस्टिक के बिना सुहाना के इस लुक पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो पर उनके चाहने वालों के कमेंट्स की बाढ आ गई है। हर कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

वहीं सुहाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ दिन पहले ही उनकी फिल्म ‘द आर्चीज’ का पहला पोस्टर-टीजर सामने आ था, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई। इसकी कहानी रेट्रो थीम पर आधारित है, जिसमें आर्चीज और उसकी गैंग के बीच की जबरदस्त फ्रेंडशिप और बॉन्ड देखने को मिल रहा है। बता दें कि फिल्म में सुहाना खान के अलावा खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्या नंदा भी अहम रोल में हैं। 

Content Editor

Sonali Sinha