जिंदगी में काफी स्ट्रगल झेल चुके हैं शाहरुख खान, 15 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद सिर पर आ गई थी परिवार की जिम्मेदारियां

11/2/2021 11:06:20 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. ‘किंग ऑफ बालीवुड’, ‘किंग खान’, ‘रोमांस किंग’ जैसे  नामों से पहचाने जाने वाले शाहरूख खान आज 56 साल के हो गए हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर आज जो किंग खान ने पहचान बनाई है, उसके लिए वो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। दो दशक से भी अधिक समय तक इंडस्ट्री पर राज करने वाले किंग खान आज दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। कोई गम हो या खुशी फैंस हर मौके पर शाहरुख का सपोर्ट करते हैं। तो ऐसे में आईए जानते हैं शाहरुख के बर्थडे पर उनकी निजी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खास बातें...

PunjabKesari


शाहरुख खान ने 1988 में टीवी से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'फौजी', 'सर्कस', 'वागले की दुनिया' और 'उम्मीद' जैसे कुछ टीवी सीरियल्स किए और फिर फिल्मों का रुख दिया। हिंदी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना’ जून 1992 में आई थी जो एक बॉक्स ऑफिस पर खूब हिट साबित हुई थी।

PunjabKesari

 

वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल देखा है। 2 नवंबर, 1965 में जन्में शाहरुख ने महज 15 साल की उम्र में अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान को खो दिया था। इसके 10 साल बाद उनकी मां लतीफ फातिमा खान का भी देहांत हो गया था। मां और पिता के निधन के वक्त उनका वक्त काफी तकलीफ भरा था। हालांकि, पिता के निधन के वक्त एक्टर उनका चेहरा भी नहीं देख पाए थे।

PunjabKesari


वहीं, एक्टर की बहन शहनाज लाला रुख खान पिता की डेड बॉडी को देखते ही बेहोश हो गई थी। उन्हे पिता के जाने का इतना गम था कि वो डिप्रेशन में चली गई थीं और बीमार रहने लग गईं थी।

PunjabKesari


इसके बारे में एक्टर ने बताया था कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की शूटिंग के दौरान उनकी बहन की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें इलाज के लिए स्विट्जरलैंड ले जाया गया था। शाहरुख खान जब गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' की शूटिंग कर रहे थे, तो स्विट्जरलैंड में शहनाज का इलाज चल रहा था। इलाज के बाद उनकी बहन की सेहत में कुछ सुधार आया, लेकिन अब भी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई।

PunjabKesari

 

उनके स्ट्रगल की कहानी आपने सुन ली। इसके साथ ही आज हम आपको उनके बारे में कुछ एक खुफिया राज बताएंगे जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।
आपको बता दें, जिसे आज हम शाहरुख खान के नाम से जानते हैं उनका असली नाम ये है ही नहीं। शाहरुख का असली नाम अब्दुल रहमान है। शाहरुख का ये नाम उनकी नानी ने रखा था। लेकिन ये नाम कहीं भी रजिस्‍टर्ड नहीं है। दरअसल, शाहरुख के पिता ने ही उनका नाम बदलकर शाहरुख खान रख दिया था। 

 

 

 

 

 


 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News