अपनी-अपनी फील्ड में बेहद पॉपुलर है शाहरूख खान और महेन्द्र सिंह धोनी

6/15/2018 4:04:17 PM

मुंबई: क्रिकेट और बॉलीवुड भले ही अलग-अलग प्रोफेशन हों, लेकिन इनके बीच का आपसी तालमेल जग जाहिर है। बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स अपनी- अपनी फील्ड में काफी पाॅपुलर हैं। एेसे में अगर हम बॉलीवुड के बादशाह और भारतीय टीम के कैप्टन की तुलना करें तो दोनों पॉपुलैरिटी के मामले में एक दूसरे से कम नहीं हैं।

 

 

शाहरूख खान 

बाॅलीवुड एक्टर शाहरूख खान को इंडस्ट्री में "बॉलीवुड का बादशाह","किंग खान" नामों से पुकारा जाता है। शाहरुख ने अब तक 80 फिल्मों मे अभिनय किया है। शाहरुख एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। वह अब तक14 फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके हैं। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। शाहरुख के फैंस उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं और उनके स्टाइल को काॅपी भी करते हैं। उनके ट्विटर अकाउंट पर 35.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


 

महेन्द्र सिंह धोनी 

धोनी इंडियन क्रिकेटर हैं। वह भारतीय टीम के कैप्टन रह चुके हैं। उन्हें ICC ODI  प्लेयर ऑफ द इयर अवॉर्ड(2008-2009), राजीव गांधी खेल रत्न(2007), पदम श्री(2009), पदम भूषण(2018) और कई अवार्डस से सम्मानित किया गया है। उनके ट्विटर अकाउंट पर 7.17 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

अंत में हम इतना ही कह सकते हैं कि दोनों अपनी- अपनी फील्ड में काफी पाॅपुलर हैं। क्रिकेट के दीवाने माही की बैटिंग को पसंद करते हैं। वहीं फिल्मों के दीवाने शाहरूख की एक्टिंग के फैन हैं। 

Punjab Kesari