''कुमकुम भाग्य'' के अभि ने 7 साल बाद छोड़ा शो, नए सीरियल में आएंगे नजर शब्बीर अहलूवालिया!

2/15/2022 11:56:25 AM

मुंबई. शो 'कुमकुम भाग्य' को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। शो में अभि का किरदार निभाने वाले एक्टर शब्बीर अहलूवालिया ने शो छोड़ दिया है। शब्बीर 7 साल से इस शो का हिस्सा थे। 'कुमकुम भाग्य' में श्रीति झा (प्रज्ञा) के साथ शब्बीर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। एक्टर अब इस छवि से बाहर निकलना चाहते हैं।


रिपोर्ट्स के अनुसार, शब्बीर अब एक नए शो में नजर आएंगे। हालांकि अभी इस शो के बारे में और जानकारी सामने नहीं आई है।इस शो की शूटिंग जल्द शुरू होगी। नए शो की कहानी एक लव स्टोरी होगी जोकि पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें शब्बीर लीड रोल में नजर आएंगे। फिलहाल लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए तलाश जारी है। मेकर्स शब्बीर के ऑपोजिट नए चेहरे को कास्ट करना चाहते हैं।


बता दें शो 'कुमकुम भाग्य' में साल 2014 में ऑन एयर हुआ था। शुरुआत में यह शो टीआरपी में नंबर 1 रहता था, लेकिन धीरे-धीरे यह नीचे खिसकता चला गया। शब्बीर के अलावा नैना सिंह, शिखा सिंह, मधुरिमा तुली, अर्जित तनेजा, समीक्षा भटनागर, फैजल राशिद, मृणाल ठाकुर, मेहुल कजारिया, किरण भार्गव, रुचि सवर्ण, मिशाल रहेजा, अंकित मोहन, अदिति राठौर, निखिल आर्या, अंजुम फकीह, मनित जोरा, विशाल सिंह, रिया शर्मा, युविका चौधरी और रिभू मेहरा सहित कई स्टार्स इस शो को छोड़ चुके हैं।

Content Writer

Parminder Kaur