सासू मां शबाना आजमी ने घर में शिबानी दांडेकर का गर्मजोशी से किया स्वागत, नई बहू के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की प्यारी तस्वीर

2/24/2022 6:14:51 PM

 मुंबई. एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने VOW सेरेमनी से शादी की। फरहान और शिबानी की शादी खंडाला फार्महाउस में हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। इसी बीच सासू मां शबाना आजमी ने अपनी नई बहू के लिए एक पोस्ट शेयर की है।

PunjabKesari
तस्वीर में फरहान और शिबानी के साथ पूरा परिवार नजर आ रहा है, जिसमें जावेद अख्तर, शबाना आज़मी, तान्वी आज़मी, हनी ईरानी और फराह खान पोज देते रहे हैं। सभी एक फ्रेम में काफी अच्छे लग रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए शबाना ने लिखा- खुशहाल परिवार प्यारी शिबानी का फैमिली में स्वागत करता है। शबाना ने परिवार में शिबानी का शानदार स्वागत किया है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें शिबानी और फरहान तीन साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। फरहान की ये दूसरी शादी है। एक्टर ने 2000 में अधुना से पहली शादी की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए। दोनों की दो बेटियां है-शाक्य और अकीरा। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News