हॉस्पिटल से वापस लौटी शबाना आजमी, ट्विटर पर फैंस को कहा, 'थैंक्यू'

2/1/2020 6:03:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल से शनिवार दोपहर को घर वापस आ गई हैं। 18 जनवरी को उनकी कार का एक्सीडेंट हो जाने के बाद वह हॉस्टिल में भर्ती थीं और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। दोपहर में ही शबाना सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है। 

शबाना ने अपनी पोस्ट के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि मेरी रिकवरी के लिए आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। अब मैं घर लौट आई हूं। डॉक्टरों की टीम और नर्सिंग स्टाफ द्वारा की गई स्टर्लिंग केयर के लिए टीना अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल को धन्यवाद। मैं ऋणी और आभारी हूं...।  

 

 उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया में यह जानकारी शेयर की थी। शबाना ठीक हैं और जल्द ही घर वापस लौटेंगी। 

Edited By

Vikas Sharma