झटका: कुछ दिन और जेल में रहेंगे शाहरुख के शहजादे, कोर्ट ने रद्द की आर्यन की जमानत

10/14/2021 5:02:16 PM

मुंबई: ड्रग मामले में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एक बार फिर कोर्ट से झटका मिला। ऑर्थर जेल में कैद आर्यन खान की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट आर्यन की जमानत पर 20 अक्तूबर को अपना फैसला सुनाएगी। 13 अक्टूबर को भी इस मामले में सुनवाई थी। कोर्ट में आर्यन के वकील और एनसीबी के बीच बहस लंबी चली जिसके बाद आर्यन की जमानत पर कोर्ट ने अपना फैसला 14 अक्टूबर के लिए सुरक्ष‍ित रख लिया था। वहीं अब कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया जिसके बाद आर्यन की मुसीबत बढ़ गईं।


गौरतबल है कि स्टार किड को 2 अक्टूबर को NCB ने मुंबई क्रूज पर हो रही पार्टी में हुई छापेमारी के बाद हिरासत में लिया था। आरोप था कि क्रूज पर ड्रग पार्टी हो रही थी। लंबी पूछताछ के बाद आर्यन को 3 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया।

इसके बाद कुछ दिन आर्यन एनसीबी की हिरासत में रहे और 8 अक्टूबर को उन्हें जेल भेजा गया। इसी दिन उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई थी जिसे रद्द कर दिया गया। आर्यन की दो बार जमानत रद्द होने के बाद शाहरुख और गौरी टूट गए थे।

Content Writer

Parminder Kaur