राहतः हिंदुस्तानी भाऊ को 16 दिन बाद मिली जमानत, छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का लगा था आरोप

2/17/2022 6:26:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस यूट्यूबर और 'बिग बाॅस 13' फेम विकास फाटक उर्फ 'हिंदुस्तानी भाऊ' को 1 फरवरी को कक्षा 10 और 12 के छात्रों को ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाओं के विरोध में उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस मामले में अब विकास को राहत मिल गई है। मुंबई की एक सत्र अदालत ने हिंदुस्तानी भाऊ को जमानत दे दी है।

 

गिरफ्तारी के 16 दिनों बाद विकास फाटक को अब जमानत मिली है। 1 फरवरी को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में हिंदुस्तानी भाऊ को बांद्रा में मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 

 

दरअसल, हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो के माध्यम से छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाया गया, जिसके बाद कई छात्रों ने सोमवार को मुंबई के धारावी में प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान मुंबई की धारावी में स्थित राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के घर का भी घेराव किया था। सैकड़ों की तादाद में छात्र मंत्री वर्षा गायकवाड के घर के सामने जमा हुए थे, जिसके बाद छात्र-छात्राओं की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। 

 

 

  

 

Content Writer

suman prajapati