दिल की बीमारी से जूझने के बाद एक्टर मल्लमपल्ली चंद्र मोहन का निधन, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

11/11/2023 1:35:22 PM

मुंबई: मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आ रही है। जहां बीते दिन मलयालम फिल्मों के जाने माने एक्टर कलाभवन हनीफ इस दुनिया से चल बसे। एक्टर का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। वहीं अब साउथ के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन मल्लमपल्ली चंद्र मोहन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। इस चलते ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मल्लमपल्ली चंद्र मोहन ने 11 नवंबर 2023 की सुबह 9.45 पर आखिरी सांस ली। उनका हैदराबाद के जुबली हिल्स के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।बताया जा रहा है कि एक्टर का अंतिम संस्कार 13 नवंबर को किया जाएगा। 

मल्लमपल्ली चंद्र मोहन अपने पीछे परिवार में वाइफ और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी का नाम जलंधर है। फिल्ममेकर विश्वनाथ, मल्लमपल्ली के कजिन हैं।

मल्लमपल्ली चंद्र मोहन साउथ सिनेमा का बड़ा नाम था। उन्होंने साल 1966 में फिल्म 'रंगुला रत्नम' से करियर की शुरुआत की थी। उन्हें तमिलनाडु का सर्वोच्च सम्मान समेत कई बड़े पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Content Writer

Smita Sharma