चेहरे पर मुस्कान..हाथों में विस्की का गिलास..पहली बार पति की एक्स सेलेना संग दिखीं हैली बीबर,हसीनाओं की बाॅन्डिंग ने खींचा सबका ध्यान

10/17/2022 11:29:56 AM

मुंबई: हाॅलीवुड के गलियारों में इस समय सिंगर सेलेना गोमेज और हैली बीबर के चर्चे हैं। हो भीं क्यों ना आखिराकर ये पहली बार है जब हेली जस्टिन से शादी के बाद सेलेना संग नजर आईं हैं। दरअसल, सेलेना गोमेज हैली बीबर के पति और पाॅप सिंगर जस्टिन बीबर की एक्स हैं। ऐसे में दोनों की साथ में पार्टी करती की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। हेली और सेलेना की मुलाकात लॉस एंजिल्स में एकेडमी म्यूज़ियम गाला में हुई थी।

 दोनों ने इस इवेंट में एक-दुसरे संग कई तस्वीरें खिचवांई हैं। दोनों ने एक साथ पोज देते हुए अपने बीच सारे ड्रामा पर स्टॉप लगा दिया है। लुक की बात करें तो हैली ब्राउन ऑफ शोल्डर क्राॅप टाॅप और मैचिंग ट्राउजर में स्टनिंग नजर आ रही हैं। वहीं  सेलेना गोमेज ब्लैक क्राॅप टाॅप, पैंट और ब्लेजर में स्टाइलिश लग रही हैं। तस्वीरों में दोनों हसीनाएं बेहद खुश नजर आ रही हैं। 

बता दें कि दोनों की दोस्ती की शुरुआत एक पॉडकास्ट से हुई। हाल ही में हैली 'कॉल हर डैडी' में बात करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सेलेना को लेकर कहा था यह सब सम्मान है। यह सब प्यार है। हममें से किसी के लिए सम्मान के अलावा कुछ भी नहीं है। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, और मुझे लगता है कि (हमारे बीच) कोई नाराजगी नहीं है। मैं उनका सम्मान करती हूं।

गौरतबल है कि सेलेना ने पॉप सिंगर जस्टिन बीबर को 2010 से 2018 तक डेट किया गया था। इस बीच दोनों का कई बार ब्रेकअप भी हुआ। लेकिन कुछ समय बाद दोनों साथ में नजर आ जाते थे। 2018 में दोनों के ब्रेकअप के बाद जस्टिन ने हेली का हाथ थाम लिया। दोनों जल्द ही शादी रचा ली। 
 

Content Writer

Smita Sharma