सलमान की भाभी ने बदला नाम: तलाक फाइल करते ही सीमा ने अपने नाम से हटाया ''खान'' सरनेम, अब बनीं ''सीमा किरण सचदेव''
5/20/2022 1:56:37 PM
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2022_5image_13_56_224637590seemakhan.jpg)
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सोहले खान और उनकी पत्नी सीमा खान ने कुछ दिन पहले ही अपने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। कपल ने शादी के 24 साल बाद अपनी राहें अलग की। वहीं कोर्ट में तलाक की अर्जी देने के बाद अब सीमा ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सीमा ने अपने नाम से 'खान' सरनेम हटा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम अपना नाम बदलकर 'सीमा किरण सचदेव' कर लिया है।
सोहेल खान से शादी से पहले सीमा का यही नाम था जिसे बदलकर उन्होंने बाद में 'सीमा खान' रख लिया था। अब तलाक फाइल करने के बाद उन्होंने अपना नाम फिर सीमा सचदेव कर लिया है।
सीमा और सोहेल खान पिछले काफी साल से अलग रहे रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच 2016 से मतभेद चल रहे थे। उसी साल सोहेल के भाई अरबाज खान का मलाइका का तलाक हुआ था। बताया जाता है कि तब सलमान खान ने अरबाज के साथ-साथ सोहेल की शादी भी बचाने की काफी कोशिश की थी पर कोई फायदा नहीं हुआ।
सीमा और सोहेल खान की लव मैरिज हुई थी। दोनों ने 1998 में शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात चंकी पांडे की इंगेजमेंट पार्टी में हुई थी। चूंकि सोहेल और सीमा का धर्म अलग-अलग था, इसलिए उनकी शादी में काफी दिक्कतें आईं।
सीमा खान से शादी करने के लिए सोहेल खान आधी रात को मौलवी को किडनैप करके ले आए थे ताकि निकाह पढ़ा जा सके। सीमा खान और सोहेल के दो बेटे हैं- निर्वाण और योहान। कभी एक-दूजे के प्यारे में डूबा ये कपल यूं अपनी राहें अलग करेगा किसी ने सोचा नहीं था।