इरफान की कब्र देख शेखर सुमन ने उठाए इंडस्ट्री पर सवाल, बोले ''इतनी लोकप्रियता और सम्मान के बाद आप खराब हालातों में..''

10/2/2020 1:36:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शेखर सुमन सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और किसी न किसी विषय को लेकर कोई न कोई पोस्ट शेयर करते हैं। सुशांत के सुसाइड मामले में शेखर ने काफी मुखरता दिखाई है और न्याय की मांग की है। अब हाल ही में उन्होंने दिवंगत इरफान खान की कब्र को लेकर एक ट्वीट किया है और इंडस्ट्री के लोगों को उनकी कब्र का ध्यान रखने को कहा है।

शेखर सुमन ने अपने ट्विटर पर इरफान खान की कब्र की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ये दिवंगत इरफान खान की कब्र है। क्या ये आपको जिंदगी के बारे में कुछ सिखाती है? इतनी लोकप्रियता, अंतराष्ट्रीय सम्मान के बाद आप अकेले एक खराब हालातों में मौजूद कब्र में अकेले होते हैं। क्या इंडस्ट्री जागेगी और कम से कम इस जगह पर सफेद मार्बल के साथ एक खूबसूरत समाधि लेख तैयार करने की कोशिश करेगी? 


बता दें इससे पहले भी एक यूजर ने इरफान खान की कब्र उगे घास-जंगल को कमेंट किया था और जिसके बाद एक्टर के बेटे बाबिल ने सोशल मीडिया पर बताया था कि मेरे पिता को इस तरह के जंगल में रहना पसंद काफी पसंद था।

 
 
 

suman prajapati