प्यार के 365 दिनः हीरे से जड़े गहने और सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं थी कैटरीना, हिंदू रीति रिवाज से विक्की संग रचाई थी शादी

12/9/2022 11:16:34 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की पूरा एक साल हो गया है। 9 दिसंबर 2021 को कैटरीना-विक्की, राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे थे। आज कपल की शादी को एक साल पूरा होने पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाई दे रहे हैं और उनकी वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर फिर से चर्चा बटोर रही हैं। तो चलिए आज कपल की एनिवर्सरी पर आपको दिखाते हैं दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें...

विक्की-कैटरीना ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले स्थिति होटल सिक्स सेंस फोर्ट में शादी रचाई थी। विदेश में जन्मी कैटरीना ने बॉयफ्रेंड विक्की संग हिंदू रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए थे।

 

अपनी शादी में कैटरीना सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। उनका लुक किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं था। लहंगे से लेकर ज्वैलरी तक हर बात निराली थी। शादी में कैटरीना ने डिजाइनर सब्यसाची का मटका सिल्क का सुर्ख रेड लहंगा पहना था, जिस पर फाइन टिल्ला वर्क और जरदोजी से कढ़ाई की गई थी।

 

 

उनकी चुनरी और साड़ी पर गोल्ड एंड सिल्वर थ्रेड से हाथ से काम किया गया था। कैटरीना ने अपनी शादी में जो ज्वैलरी पहनी थी उसमें 22 कैरेट के सोने में अनकट हीरे से जड़े गहने थे।

 


गले में हीरों से जड़ा चोकर हार,मांग टीका, बड़ी सी नथनी, हाथों में लगी मेहंदी,हार्ट शेप कलीरे,हाथों में बड़ी-बड़ी अंगूठियां और चूड़े का साथ हेवी कंगन दुल्हन बनीं कैटरीना के लुक को चार-चांद लगा रहे थे। उन्होंने अपने हाथों में कुंदन से जड़े हेवी कंगन पहने थे। वहीं विक्की कौशल ने शादी में आइवरी सिल्क शेरवानी पहनी थी। 
 

 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की इस शाही शादी की चर्चा बी-टाउन के गलियारों में काफी दिनों तक रही थी। दोनों ने अपनी शादी में इंडस्ट्री के गिने-चुने स्टार्स को इन्वाइट किया था। 


आज, कैटरीना और विक्की की शादी को 1 साल पूरा हो गया है और दोनों में 365 दिनों में बखूबूी प्यार देखने को मिला है। दोनों अक्सर अपनी बॉन्डिंग को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

suman prajapati