Mouni Roy Photos: एक्ट्रेस के हुस्न ने बढ़ाई फैंस की धड़कने! देखिए मौनी रॉय का Stunning look
2/25/2023 2:31:04 PM

मुंबई। टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर तय करने वाली मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अक्सर अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नज़र आती हैं। उन्होंने टीवी पर नागिन बनकर सभी का दिल जीता हैं, वहीं फिल्मों में भी वह अपनी एक्टिंग से फैंस के होश उड़ा चुकी हैं।
मौनी अपनी शादीशुदा लाइफ को काफी इंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
इसी बीच मौनी की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं जिनमें एक बार फिर से उनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। मौनी हर बार अपने किलर लुक्स से अपने फैंस को दिलों को घायल कर देती हैं। वह चाहकर भी अपनी नजरें इनसे हटा नहीं पाते हैं।
मौनी इन फोटोज में ब्राउन कलर का वन पीस कैरी किए हुए दिख रही हैं। यह एक ऑफ शोल्डर ड्रेस है। इस आउटफिट में एक्ट्रेस का कर्वी फिगर कमाल लग रहा है।
एक्ट्रेस की फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपना रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं।