सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरे शेयर करती हैं ''तारक मेहता'' की बबीता, इंस्टाग्राम पर हैं ढाई लाख फैंस

1/16/2020 1:01:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. छोटे पर्दे पर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता अय्यर के किरदार से  धमाल मचाया हुआ है। बबीता अब किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। इस खूबसूरत एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर लगभग 2 लाख 35 हजार फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया में अक्सर ग्लैमरस पिक्चर्स, ट्रैवल डायरी और फैशन से जुड़ी कई जानकारी शेयर करती रहती हैं। आइए, एक नजर डालते हैं बबीता की तस्वीरों पर और जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें... 

 मुनमुन ने इंग्लिश से मास्टर डिग्री की हुई है और उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत पुणे में रहते हुए फैशन शो से की थी। इसके बाद वह मुंबई आ गई और उन्होंने 2004 में छोटे पर्दे के शो 'हम सब बाराती' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 

इसके बाद मुनमुन को साउथ सुपरस्टार कमल हसन की तमिल फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' में देखा गया। इसके बाद वह 2006 में 'हॉलीडे' फिल्म में भी नजर आई थीं। 

मुनमुन डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन भाग्य ने उनके लिए कुछ और ही प्लान किया हुआ था और वह एक्ट्रेस बन गई। बबीता की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो एक्टर अरमान कोहली के साथ उनका रिश्ता रहा है। हालांकि, जब अरमान 'बिग बास' के सीजन 7 में पहुंचे तब वह काजोल की बहन तनीसा मुखर्जी के करीब आ गए। 

मुनमुन और अरमान 2008 में मिले और कुछ दिन साथ रहने के बाद मुनमुन ने उन पर मारपीट और फिजिकली टार्चर करने के आरोप लगाए थे। अब मुनमुन सिंगल हैं और अपने एक्टिंग कैरियर पर ही पूरा फोकस कर रही हैं।  

Edited By

Vikas Sharma