PHOTOS: तैमूर-मीशा से श्रीदेवी की बेटियों तक, दीवाली पर ऐसा था Star Kids का अंदाज

10/20/2017 1:25:36 PM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में तैमूर से लेकर मीशा तक, आहिल से लेकर जाह्नवी कपूर तक  स्टार किड्स ने परिवार के साथ त्योहार का जश्न मनाया। जिसमें सभी बेहद खुश नजर आए। हम आपको उनकी दिवाली के सैलिब्रेट की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे। जो स्टार ने सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। 

सलमान खान ने भांजे आहिल के साथ दिवाली मनाई। उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बेटे आहिल का एक वीडियो भी शेयर किया है।

तैमूर अली खान ने दिवाली के मौके पर मासी करिश्मा कपूर से मिलने उनके घर गए। इससे पहले उन्होंने अपने नानी घर में भी खूब मौज मस्ती की जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं।

वहीं मीशा कपूर अपने पापा शाहिद कपूर और मां मीरा के साथ दिवाली के दिन आउटिंग पर निकलीं और फैमिली लंच इंज्वॉय किया। शाम में मीशा कपूर क्यूट लहंगे में नजर आईं। रंगोली के पास जब वह झूम रही थीं तो पापा शाहिद उनके इस पल को कैमरे में कैद करने से खुद को रोक न सके।


 करण जौहर के जुड़वा बच्चों- यश और रूही की ये पहली दिवाली थी। आलिया भट्ट ने उनकी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह दादी की गोद में नजर आ रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी उनके इस सेलिब्रेशन में नजर आए।

जेनेलिया और रितेश देशमुख के छोटे बेटे राहिल दिवाली के मौके पर निशिका लुल्ला के डिजाइनर ट्रेडिश्नल आउटफिट में नजर आए।

अराध्या ने पूरे परिवार के साथ दिवाली के मौके पर साथ में पूजा की। ऐश्वर्या राय के पिता के निधन की वजह से इस साल बच्चन परिवार ने भी त्योहार पर कोई पार्टी नहीं की।

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपनी तीनों बच्चों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने मां श्रीदेवी और पापा बोनी कपूर के साथ दिवाली मनाई।

न्यासा और युग के साथ अजय देवगन और काजोल की यह तस्वीर बेहद प्यारी है।