Pics: राजकपूर और नरगिस का कोका कोला मूमेंट, शादीशुदा होने के बाद भी रहे थे अफेयर के चर्चे

11/14/2019 4:53:14 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। सुपरस्टार ऋषि कपूर सोशल मीडिया और खासकर ट्विटर पर खासे एक्टिव रहते हैं। वह इस समय कपूर खानदान की स्पेशलिटी और उनके कोका-कोला के प्रति प्यार को जाहिर कर रहे हैं। ट्विटर पर ऋषि कपूर ने अपने पिता राज कपूर और एक्ट्रेस नरगिस की एक रेयर मोनोक्रोम तस्वीर ट्वीट की, जिसमें दोनों कोका-कोला मूमेंट एंजॉय कर रहे हैं। राज कपूर और नरगिस की यह तस्वीर मूल रूप से 2012 में फेसबुक पर रेट्रो फ़्लिक्स नाम के एक फैन क्लब ने शेयर की थी। ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा: "कोका-कोला के साथ एक और जनरेशन।" 

शादीशुदा होने के बावजूद, राज कपूर का नरगिस के साथ लंबे समय तक अफेयर रहा था। उन्होंने नरगिस के साथ पहली बार अपने डायरेक्शन में काम किया था। राज कपूर और नरगिस ने 40 और 50 के दशक में 16 फिल्मों में साथ काम किया था। बाद में, 1957 के मदर इंडिया के सेट पर नरगिस को सुनील दत्त से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली।

ऋषि कपूर ने "ओरिजिनल कोका-कोला" एड के कैप्शन के साथ फोटो पोस्ट किया, जिसमें एक्टर आदित्य राज कपूर, प्रोड्यूसर टूटू शर्मा, अनिल कपूर, उनके बड़े भाई बोनी के साथ खुद के बचपन की तस्वीर थी। 

ऋषि कपूर बिग एप्पल में लगभग एक साल के कैंसर के इलाज के बाद इस साल सितंबर में न्यूयॉर्क से भारत लौटे थे। उनकी पत्नी नीतू कपूर न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के साथ ही रहीं थीं। ऋषि कपूर को आखिरी बार 2018 की कॉमेडी फिल्म 'राजमा चावल' में देखा गया था।

Edited By

Akash sikarwar