Wedding Pics : काम्या पंजाबी ने की सगाई, कल बॉयफ्रेंड के साथ लेंगी सात फेरे

2/9/2020 12:27:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने शनिवार 8 फरवरी को बॉयफ्रेंड शलभ दांग से सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। 10 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। एक्ट्रेस काम्या की यह दूसरी शादी है और वह एक बेटी की मां है, उनकी बेटी आरा भी समारोह में उनके साथ नजर आईं। 

PunjabKesari

40 साल की काम्या के साथ-साथ 43 साल की शलभ दांग की भी यह दूसरी शादी है। काम्या पंजाबी की पहली शादी 10 साल तक चली थी, फिर उन्होंने बिजनैसमैन पति से 2013 में तलाक ले लिया। इनकी बेटी आरा की उम्र 10 साल है। 

PunjabKesari

 शलभ दांग कई प्राइवेट कंपनियों के लिए काम कर चुके हैं। दिल्ली से ताल्लुख रखने वाले शलभ फिलहाल फोर्टीज हेल्थ केयर में सेल्स हेड के पद पर काम कर रहे हैं। 

PunjabKesari
कपल 10 फरवरी को सात फेरे लेगा। इसके साथ ही 11 फरवरी को काम्या और शलभ दिल्ली में रिसेप्शन देंगे।  

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करे तो, काम्या पंजाबी को 'बानो में तेरी दुल्हन', 'अस्तितवा, एक प्रेम कहानी', 'क्यों होता है प्यार', 'मर्यादा' जैसे टीवी धारावाहिकों में अभिनय के लिए जाना जाता है। काम्या ने रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 7' में भी भाग लिया था।

PunjabKesari

Kamya Panjabi Wedding Pictures

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Vikas Sharma


Recommended News

Related News