Photos: एक नजर में देखें सानिया मिर्जा और रकुल प्रीत सिंह का एयरपोर्ट लुक

10/13/2019 1:20:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सेलेब्स का स्टाइल उनके फैंस के लिए बहुत मायने रखता है। दरअसल, कई फैंस अपने पसंदीदा स्टार के फैशन को फॉलो करते हैं। रविवार को सानिया मिर्जा और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान का उनका लुक काफी अट्रेक्टिव नजर आया। सानिया ग्रे कलर की टी-शर्ट और नेबी कलर की लेगिंग में दिखी। वहीं, रकुल प्रीत व्हाइट शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आईं। 

 

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी के बाद सानिया मिर्जा भारत से पाकिस्तान अक्सर ट्रेवल करती हुईं दिखाई देती हैं। 

वहीं, दूसरी तरफ साउथ की फिल्मों में धमाल मचाने के बाद रकुल प्रीत बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने लगी हैं। मई 2019 में रिलीज हुई उनकी मूवी 'दे-दे प्यार दे' काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 

sania mirza gallery

rakul preet singh photos

Smita Sharma