30 की होने पर आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को लगाया गले, लंदन में सेलिब्रेट किया बर्थडे

3/16/2023 4:12:17 PM

मुंबई। आलिया भट्ट ने अपना बर्थडे दोस्तों और परिवार के साथ लंदन में मनाया और उनके साथ बेहतरीन समय बिताया। बीते बुधवार को आलिया 30 साल की हो गईं। एक्ट्रेस ने अपने पती रणबीर कपूर, मां सोनी राजदान, बहन शाहीन कपूर और उनके करीबी लोगों के बर्थडे डिनर की फोटोज शेयर कीं।

PunjabKesari

फोटोज में एक्ट्रेस को केक के साथ विश मांगते हुए देखा जा सकता है। वे रणबीर और बाकी लोगों के साथ खुश नज़र आ रहीं हैं। फोटोज में  आलिया को स्पेगेटी और डेसर्ट का मजा लेते देखा दा सकता है। फोटोज शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “T H I R T Y.”

PunjabKesari

आलिया करण जौहर की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वे निर्देशक फरहान अख्तर की अगली फिल्म ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ भी काम करेंगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News