नहीं थम रहीं मुश्किलेंः SEBI ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर ठोका 3 लाख का जुर्माना, नियम उल्लंघन करने का है आरोप
7/29/2021 9:55:17 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. अश्लील वीडियो मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा लगातार सुर्खियों में हैं। इस मामले में किसी भी ओर से उनकी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आतीं। वहीं पति के चलते शिल्पा पर भी मुसीबतों के बादल गिरते नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में खबर सामने आई है कि सेबी (SEBI) ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति पर तीन लाख का जुर्माना लगाया है।
यह जुर्माना राज कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज सेबी (इनसाइडर ट्रेडिंग का निषेध) विनियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है। सेबी की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार उनपर कुल मिलाकर तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है जिसका भुगतान उन्हें संयुक्त रूप से करना है। शिल्पा और रिपू वियान इंडस्ट्रीज के प्रवर्तक हैं।
नियामक ने यह आदेश सितंबर, 2013 से दिसंबर, 2015 के दौरान की गई जांच के बाद दिया है। सेबी ने इन इकाइयों की भेदिया कारोबार प्रतिबंध नियमों के उल्लंघन के लिए जांच की थी। अक्टूबर, 2015 में वियान इंडस्ट्रीज ने चार लोगों को पांच लाख शेयरों का तरजीही आवंटन किया था। इसके अलावा रिपू और शिल्पा को 2.57 करोड़ रुपये (प्रत्येक) के 1,28,800 (प्रत्येक) शेयरों का आवंटन किया गया।SEBI (Securities and Exchange Board of India) imposes a penalty of Rs 3 lakhs on actor Shilpa Shetty, her husband and businessman Raj Kundra, and his company Viaan Industries for violation of its Insider Trading rules.
— ANI (@ANI) July 28, 2021
(File photo) pic.twitter.com/ZuJqCbMOfj
इस बारे में उन्हें कंपनी को जरूरी खुलासा करना था क्योंकि लेनदेन का मूल्य 10 लाख रुपए से अधिक था। सेबी ने कहा, ‘‘यह रिकॉर्ड पर है कि भेदिया कारोबार रोधक नियमनों के तहत यह खुलासा तीन साल से अधिक की देरी से किया गया।
बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। हालांकि अब उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।