अमेरिका में SC ने खत्म किया अबॉर्शन का अध‍िकार तो दिव्‍यांका त्र‍िपाठी बोलीं- 'महिलाओं को फैसला लेने का अधिकार होना चाहिए'

6/25/2022 5:07:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने काम और लुक्स काफी चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा वह अपने विवादित बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के अबॉर्शन का संवैधानिक अधिकार खत्म करने की खबर पर दिव्यांका ने एक दमदार ट्वीट किया, जो इंटरनेट पर आते ही खूब वायरल हो गया।

  PunjabKesari


दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'महिलाओं को फैसला लेने का अधिकार होना चाहिए। महिलाओं ने इस अधिकार को पाने के लिए कई सालों तक संघर्ष किया था। महिलाएं चाहे किसी भी जाति या राष्ट्र की हों, हम एक हैं और महिलाओं को फैसला लेने का अधिकार होना चाहिए।' 

 


दिव्यांका के इस ट्वीट पर यूजर्स खुलकर उनका का सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह फैसला दुनिया की सभी महिलाओं के खिलाफ है।

 

PunjabKesari


दरअसल, अमेरिका में अबॉर्शन केस काफी बढ़ रहे हैं। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने 50 साल पहले के रो वर्सेज वेड फैसले को पलट दिया है और अबॉर्शन का संवैधानिक अधिकार खत्म कर दिया है। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News