''बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो और बुरा मत बोलो'' शाहरुख का ये पोस्ट देख भड़की सयानी गुप्ता, बोलीं-गांधी जी ने हमे पीड़ितों के लिए आवाज उठानी भी सिखाई

10/3/2020 10:22:11 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. गांधी जयंती के मौके पर बीते शुक्रवार बॉलीवुड स्टार्स में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बापू को याद किया और उनकी सीख को लोगों तक शेयर किया। इसी बीच बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने भी गांधीं जयंती के दिवस पर महात्मा गांधी की 'बुरा मत कहो, बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो' वाली सीख तस्वीर के साथ शेयर की थी और अपने बच्चों से इसपर अमल करने के लिए भी कहा था। शाहरुख का ये पोस्ट देख एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने एक्टर पर ही तंज कस दिया। 


दरअसल, शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बेटी सुहाना की फोटो शेयर की। फोटो में सुहाना ने अपनी आंखों पर हाथ रखे हुए नजर आ रही हैं, जो दिखाता है कि बुरा नहीं देखना चाहिए। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'इस गांधी जंयती अगर हम अपने बच्चों को कुछ सिखाना चाहे या फिर कुछ ऐसा बताना चाहे जो उनके अच्छे-बुरे समय में काम आए, तो वो है- बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो और बुरा मत बोलो।'


एक्टर के इस ट्वीट पर नजर पड़ते ही सयानी गुप्ता ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सही तो बोलना ही चाहिेए। गांधी जी ने हमे ये भी सिखाया है कि सत्य के लिए बोलना चाहिए, पीड़ितों के लिए आवाज उठानी चाहिए, दलित भाई-बहनों के हक के लिए बोलना चाहिए। सिर्फ अपने आंख-कान बंद नहीं कर लेने चाहिए।' इतना ही नहीं सयानी अपने ट्वीट के साथ शाहरुख को टैग तक कर डाला। 


सयानी ने अपने कैप्शन में दलित शब्द का इस्तेमाल किया है, जिससे साफ है कि वे हाथरस कांड में शाहरुख की चुप्पी से खुश नहीं हैं। हालांकि शाहरुख खान ने भी भी तक इस घटना पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 

 

 
 
 
 
 
 

suman prajapati