नेक काम महिलाओं के नामः अपने 36वें बर्थडे पर सयानी गुप्ता ने हरियाणा के स्कूल में बांटे सैनिटरी नैपकिन

10/10/2021 12:08:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने 9 अक्टूबर को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए एक नेक काम भी किया, जिसे करके एक्ट्रेस को दिल से खुशी हुई। वहीं, जन्मदिन पर अपने नेक प्रयास से सयानी लड़कियों का दिल जीतने में भी सफल रही।

 

सयानी गुप्ता ने अपने 36वें बर्थडे पर हरियाणा के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल घमरोज में सैनिटरी नैपकिन बांटे। इसके बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा-"पैड की तरह एक बुनियादी आवश्यकता है और इसकी अभी भी देश के कई हिस्सों में एक कमी है। यह सोचकर दुख होता है कि युवा लड़कियों को अपने पीरियड्स के दौरान कपड़े या रेत या अस्वच्छ विकल्पों को बहाल करना पड़ता है। जागरूकता फैलाना और इन उत्पादों को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना मेरा मिशन है।"

 

 

बता दें, पिछले साल भी सयानी ने अपने जन्मदिन पर COVID-19 के दौर में अनाथालय में सैनिटरी नैपकिन बांटे थे।

Content Writer

suman prajapati