'सुशांत को सपने में देखा' भाई के नाम प्रियंका सिंह का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-'मैं अपनी सबसे प्यारी कंपनी को मिस करती हूं'

9/17/2022 1:25:56 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के दमदार एक्टर  सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है।  लेकिन आज भी वह अपने चाहने वालों की यादों में मौजूद हैं। परिवार ही नहीं उनके फैंस भी इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। फैंस आए दिन सुशांत के नाम कोई ना कोई ट्रेंड चलाते रहते हैं।

सुशांत की बहनें भी आए दिन अपने इकलौते भाई को याद करती रहती हैं। हाल ही में सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने अपने भाई के नाम इमोशनल पोस्ट लिखा। पोस्ट में  लिखा है कि उन्होंने सपने में अपने भाई को देखा था। प्रियंका सिंह ने सुशांत की तस्वीर और परफ्यूम बॉटल के साथ फोटो शेयर की।

 

इसके साथ लिखा-'जीवन ने मुझे बेरहमी से नकार दिया है कि मैं अपनी नींद से शांति चुरा रही हूं। मैं अपनी सबसे प्यारी कंपनी को मिस करती हूं जब हम हर बात पर चर्चा करते थे। आपका पसंदीदा परफ्यूम मेरे चारों और रहता है। सुशांत को सपने में देखा।'

 

प्रियंका सिंह के इस ट्वीट के बाद से ही फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने भी सुशांत को अपने सपने में देखने का दावा किया और लिखा- 'जब मैंने सोने के लिए आंखें बंद की तो सुशांत को अपने सामने ठीक इस तस्वीर की तरह ही मुस्कुराते हुए देखा। शायद वो मुझे ट्वीट करने की याद दिला रहे थे। सॉरी सुश।'

 

बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। हर किसी के मन में बस यही सवाल था कि हमेशा मुस्कुराने वाले सुशांत को किस चीज ने इतना तोड़ दिया कि उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया। 

Content Writer

Smita Sharma