Video: ''भाबीजी घर पर हैं'' फेम सौम्‍या टंडन पर चढ़ा होली का रंग, ''मोहे रंग दो लाल'' सॉन्ग पर डांस कर बनाया सबको अपना दीवाना

3/29/2021 4:52:12 PM

मुंबई. आज आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स पर भी होली का रंग चढ़ा है। शो 'भाबीजी घर पर हैं' फेम सौम्‍या टंडन भी इस रंग में रंगी दिखाई दे रही है।

सौम्या ने होली के इस खास मौके पर अपने कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। जिसमें एक्ट्रेस झूम-झूम कर नाचती हुई नजर आ रही है, जो खूब पसंद किए जा रहे हैं।


पहले वीडियो में एक्ट्रेस 'मोहे रंग दो लाल' पर डांस करती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने फ्लोरल ज्वैलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस की अदाएं फैंस को अपना दीवाना बनी रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

दूसरे वीडियो में एक्ट्रेस अपने दुपट्टे को लहराते हुए झूम-झूम कर डांस कर रही है। एक्ट्रेस के हवा में लहराते खुले बाल हर किसी का दिल जीत रहे हैं। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। फैंस इन वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

बता दें सौम्या 'भाबीजी घर पर हैं' शो छोड़ द‍िया है। उनकी जगह शो में नेहा पेंडसे अब 'अनिता भाभी' के किरदार में नजर आ रही हैं। बीते साल अगस्‍त महीने में सौम्‍या ने शो छोड़ने का फैसला किया था।

सौम्या ने 5 साल तक इस शो का हिस्‍सा रहीं। शो में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था।

 

Content Writer

Parminder Kaur