प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी काम करेंगी ''अनीता भाभी'', नहीं छोड़ेगी शो

11/24/2018 4:16:06 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन इन दिनों सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी का किरदार निभा रही हैं। वहीं बीते दिनों ही उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें आई थीं। इस बात की जानकारी खुद सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए दी है।

वहीं इस खबर के बाद यह कहा जा रहा था कि सीरियल में उनकी जगह कोई नया कलाकार शो के अंदर एंट्री कर सकता है। अब हाल ही में शो के निर्माताओं ने इन अफवाहों पर रोक लगा ही है।

 

निर्माताओं ने कहा, 'सौम्या बहुत ही प्रोफेशनल हैं और हमेशा शूटिंग के लिए तैयार रहती हैं। ब्रेक पर जाने से पहले उन्होंने बहुत मेहनत की और शो के लिए शूट भी किया।

हम उन्हें आराम देने के लिए उनके घर के करीब ही शो की शूटिंग करेंगे।'' इन सब बातों से यह साफ हो गया है कि शो में अनीता का किरदार सौम्या के अलावा कोई और नहीं निभाने वाला है। 

बता दें कि सौम्या ने दिसंबर 2016 में पुराने दोस्त बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सौम्या फेमिना कवर गर्ल फर्स्ट रनरअप (2006) रह चुकी हैं। वह शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने करीना की बहन रूप का किरदार निभाया था। 

Neha