''भाबीजी घर पर हैं'' फेम सौम्या टंडन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, राज्यपाल ने ''चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश'' से किया सम्मानित

7/21/2023 5:18:17 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' से घर घर अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने हाल ही में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें 'चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश' से सम्मानित किया गया है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने उनको इस अवार्ड से सम्मानित किया है। यह खुशी का पल एक्ट्रेस ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

सौम्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ब्लू नेट शिफॉन साड़ी में राज्यपाल से पुरस्कार लेती नजर आ रहीं हैं। राज्यपाल अपने हाथों में एक्ट्रेस को 'चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश' से सम्मानित कर रहे हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'मप्र के माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई सी. पटेल जी से 'चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश' पुरस्कार प्राप्त करने पर सम्मानित महसूस हुआ। पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति के.जी. बालाकृष्णन, श्री श्याम जाजू, सलाहकार। नंदन कुमार झा, दयाकर राताकोंडा (आईएफएस). जूरी सदस्यों को धन्यवाद।'

 

बता दें, 'चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश' पुरस्कार उन हस्तियों को दिया जाता है जो अपने काम और उपलब्धियों से समाज पर सकारात्मक असर डालते हैं। इस पुरस्कार के लिए बाकायदा एक ज्यूरी नाम तय करती है। सौम्या टंडन का परिवार भोपाल का रहने वाला है, ऐसे में उनको इस साल इस अवार्ड के लिए चुना गया है।


 
 

Content Writer

suman prajapati