सत्यमेव जयते ने मचाया धमाल, जानें छठे दिन का कलेक्शन

8/21/2018 6:05:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते (Satyamev Jayate) बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 6 दिनों में 61.36 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

 

 सत्यमेव जयते में जॉन लड़ेंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ 

फिल्म सत्यमेव जयते का डायरेक्शन मिलाप जावेरी ने किया है। यह उनकी एक निर्देशक के तौर पर पहली फिल्म है। जॉन की स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते की कहानी (Satyamev Jayate Story) एक ऐसे शख्स की है जो करप्शन से सख्त नफरत करता है। फिल्म में उनके साथ मनोज वाजपेयी हैं जो एक सख्त पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।

 

इन दोनों के अलावा फिल्म सत्यमेव जयते में नोरा फतेही, आयशा शर्मा अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म में सोसाइटी के लिए एक मैसेज तो है साथ ही इसमें एंटरटेनमेंट का भी पूरा तड़का लगाया गया है। एक्शन के साथ-साथ दमदार डायलॉगबाजी भी की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News