फिल्मकार बनने से पहले चित्रकार थे सत्यजीत रे, जीत चुके हैं कई पुरस्कार

5/2/2018 2:08:37 PM

मुंबई: बाॅलीवुड निर्देशक सत्यजीत रे की आज बर्थ एनिवर्सरी है। सत्यजीत देश के महान फिल्म निर्देशक थे। उनके जन्मदिवस पर हम आज आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। उनकी निजी जिंदगी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं थी।

 

 

सत्यजीत का जन्म कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक चित्रकार के तौर पर की थी। उसके बाद वह फ्रांसिसी फिल्म निर्देशक जॉ रन्वार से मिले और लंदन में इतालवी फिल्म 'लाद्री दी बिसिक्लेत फिल्म बाइसिकल चोर' देखने के बाद उनका फिल्म निर्देशन की ओर रुझान हुआ। इसके बाद सत्यजीत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारत के सर्वोच्च फिल्म निर्देशक के रूप में सामने आए।

 

सत्यजीत की पहली फिल्म 'पथेर पांचाली' थी। इसके बाद सत्यजीत ने काफी फिल्मों का निर्देशन किया। आज के निर्देशक भी सत्यजीत के दिये निर्देशों का पालन करते हैं। उनको फिल्मों के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले। उन्हें 11 अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया।

 

 

भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुचाने का श्रेय सत्यजीत को ही जाता है। उन्हें 1992 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया था।

 

 

बता दें कि सत्यजीत की पत्नी बिजोया ने अपनी किताब ‘माणिक एंड आई’ में अपने अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने बताया कि वह और माणिक बचपन से ही दोस्त थे, लेकिन 1940 के आसपास वह दोनों एक दूसरे के ज्यादा करीब आए। दोनों ही रात भर साथ-साथ म्यूजिक सुनते रहते थे। बिजोया ने बताया कि हम दोनों 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे और फिर चुपचाप शादी कर ली।
 

 

 

Punjab Kesari