1982 में रिलीज हुई फिल्म ''सत्ते पे सत्ता'' के रीमेक में नज़र आएंगे ऋतिक रोशन

6/7/2019 11:55:30 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहें हैं। दरअसल खबरें आ रही है कि ऋतिक फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। जी हां, राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी और वर्ष 1982 में रिलीज हुई फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाने की तैयारी चल रही है। इस नए प्रोजेक्ट के लिए फराह खान और रोहित शेट्टी ने टीमअप किया है। मेकर्स मेल लीड की कास्टिंग पर काम कर रहे हैं। चर्चा है कि अमिताभ बच्चन के रोल के लिए ऋतिक रोशन को कास्ट करने की तैयारी है। 

कहा जा रहा है कि फराह खान ने ऋतिक रोशन के साथ ये आइडिया शेयर किया है। ऋतिक ने प्रोजेक्ट के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। फराह खान ने पूरी स्क्रिप्ट पर काम कर इसे आज के समय के मुताबिक बनाया है। इस प्रोजेक्ट के लिए मेकर्स को अमिताभ जैसे बड़े सितारे की जरूरत हैं। अमिताभ का रोल पर्दे पर निभाने के लिए ऋतिक रोशन मेकर्स की पहली पसंद हैं। 

बता दें फराह खान और ऋतिक रोशन कई सालों से दोस्त हैं। इसलिए ऋतिक कहानी सुनते ही इसे करने के लिए राजी हो गए। जल्द ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद ऋतिक रोशन प्रोजेक्ट के बारे में फैंस के साथ जानकारी साझा करेंगे।

Pawan Insha