दिल्ली में पोस्टमार्ट के बाद मुंबई में होगा Satish का अंतिम संस्कार, कार में पड़ा था दिल का दौरा

3/9/2023 10:19:07 AM

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक ने बुधवार को 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी सतीश के जिगरी दोस्त एक्टर अनुपम खेन ने ट्वीट कर दी। एक्टर का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है, फिलहाल उनका शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमार्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा। 

 

पोस्टमार्टम के बाद शव के ले जाया जाएगा मुंबई
बता दें कि, सतीश कौशिक गुरुग्राम किसी से मिलने जा रहे थे। इस दौरान कार में उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बताया गया है कि, सतीश दोस्तों के साथ होली मनाने दिल्ली आए थे। खबर के मुताबिक सतीश कौशिक के शव का पोस्टमार्टम दिल्ली में ही किया जाएगा। इसके बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई ले जाया जाएगा।

सुभाष घई नें ट्वीट कर जताया दुख
एक्टर के यूं चले  जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई एक्टर के अचानक चले जाने से सदमें में चला गया है। सुभाष घई ने सतीश के निधन की खबर सुन ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- यह सिर्फ दिल को झकझोर देने वाली खबर है कि हमने अपना एक सबसे अच्छा दोस्त खो दिया- एक ऐसा शख्स जो हमेशा बुरे से बुरे संकट में भी हंसता रहा और अपने संकट में किसी के भी साथ खड़ा रहा। एक महान कलाकार। महान इंसान सबसे बड़ा दोस्त मुझे पता है कि वह हमें इतनी अचानक छोड़ कर चला गया जल्दी। मैं दुखी हूं। शांति। 

Content Editor

kahkasha