Year Ender 2023: सतीश कौशिक से लेकर जूनियर महमूद तक इस साल फैंस की आखें नम कर गए ये एक्टर्स

12/29/2023 3:45:42 PM

नई दिल्ली। साल 2023 खत्म होने को है सिर्फ दो दिन बाद हम एक नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। यह साल बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा रहा। कई फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की फिल्मों और शोज ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। इसी बीच इस साल कुछ कलाकारों ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया और फैंस को रुला गए। आज हम आपको उन कलाकारों के बारे बताने जा रहे हैं, इस साल हमेशा के लिए हमें छोड़कर चल गए। 

 

2023 में इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

सतीश कौशिक
होली के ठीक एक दिन बाद 9 मार्च को सतीश कौशिश के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया। 66 साल के सतीश को अचानक हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

जूनियर महमूद
जूनियर महमूद भी इस साल अपने फैंस को रुला गए। 7 दिसंबर को एक्टर का निधन हो गया। उनके आखिरी समय में जितेंद्र और जॉनी लीवर उनसे मिलने पहुंचे थे। 

वैभवी उपाध्याय 
38 साल की वैभवी उपाध्याय की एक भयानक एक्सिडेंट में मौत हो गई, जिससे फैंस को गहरा सदमा लगा। एक्ट्रेस अपने मंगेतर के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने जा रही थीं। इसी बीच उनकी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि इस हादसे में उनके मंगेतर की जान बाल-बाल बच गई। लेकिन वैभवी के जाने के बाद वह बुरी तरह टूट गए। 

जावेद खान अमरोही 
जावेद अमरोही भी इस साल हमेशा के लिए दुनिया से रुखसत हो गए। फेफड़ों से संबंधित बीमारी ने उनकी जान ले ली। एक्टर को 'कुली नंबर 1', 'हम हैं राही प्यार के', 'अंदाज अपना अपना' जैसी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। 

रियो कपाड़िया
'दिल चाहता है' और 'चक दे इंडिया' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर रियो कपाड़िया का भी इस साल निधन हो गया। 13 सितंबर को एक्टर अपने परिवार के साथ फैंस को भी रुला गए। 

गुफी पेंटल 
बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' में शकुनी मामा बनकर छोटे पर्दे पर राज करने वाले अभिनेता गुफी पेंटल का स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से निधन हो गया। 

अखिल मिश्रा
'3 इडियडट्स', 'डॉन' और 'वेल इन अब्बा' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे अखिल मिश्रा का भी इस साल निधन हो गया।उन्होंने 'उड़ान', 'सीआईडी', 'भारत एक खोज' जैसे शोज भी किए थे।

दिनेश फडनीस 
सीआईडी में फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनीस ने 57 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांसे ली और हमेशा के लिए अपने चाहने वालों को उदास कर गए। पहले खबर आई थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया था लेकिन बाद में अभिनेता दयानंद शेट्टी ने बताया कि उन्हें लिवर डैमेज की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। 

Content Editor

Varsha Yadav