सतीश कौशिक के निधन के बाद बेटी वंशिका ने उनके दोस्त अनुपम के साथ बनाया पहला रील, बोलीं- 'पापा ज्यादा अच्छे डांसर थे'
4/22/2023 10:22:19 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्टर सतीश कौशिक पिछले महीने इस दुनिया को अलविदा कहकर सबकी आंखों में आंसू दे गए थे। सतीश अपने पीछे 11 साल की बेटी और पत्नी को अकेले छोड़ गए। उनकी बेटी वंशिका अपने दिवंगत पापा को बहुत याद करती हैं। हाल ही में उसने पापा सतीश के दोस्त अनुपम खेर के साथ एक डांस वीडियो बनाया, लेकिन उन्होंने अपने पापा को अनुपम से ज्यादा बेहतर डांसर बताया। हालांकि, दोनों का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
वंशिका ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर अपना पहला रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुपम खेर के साथ हंड्रेड माइल्स के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सतीश की बेटी वंशिका बैठी हुई हैं और गाने पर लिपसिंग कर रही हैं। अनुपम खेर उनके पीछे खड़े हैं। वो वंशिका को कॉपी कर रहे हैं। इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और क्यूट लग रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर कर वंशिका ने कैप्शन में लिखा- 'अनुपम अंकल के साथ मेरी पहली रील। उन्हें थोड़ा और रिहर्सल करने की जरूरत है, क्योंकि उनकी तुलना में पापा बेहतर डांसर थे। लेकिन कोशिश करने के लिए अनुपम अंकल को थैंक्यू। लव यू।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, एक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च, 2023 को निधन हो गया था। होली के दूसरे दिन उनका अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जिससे उनके फैंस और करीबियों को बड़ा झटका लगा था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक

सेवादल कांग्रेस की रीढ़, दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान : प्रतिभा सिंह

यूपी में Congress को 5 से ज्यादा सीट देने के मूड में नहीं सपा, पानी में उतरने से पहले ही डूब न जाए I.N.D.I.A. की नाव…VIDEO